Tuesday, December 23, 2025
HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने किया चकिया अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया चकिया अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय चकिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के सभी शाखाओं का भ्रमण किया और कर्मियों की उपस्थिति सहित, संचिकाओं के रख रखाव की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी के द्वारा आगत एवं निर्गत पंजी सहित सभी पंजियों का संधारण देखा गया, यहां पर कर्मियों के बैठने की व्यवस्था देखी गई और कार्यालय के साफ सफाई सहित अन्य जरूरी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जानकारी प्राप्त की। यहां पर अनुमंडल परिसर की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा प्रहरी उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। अनुमंडल पदाधिकारी चकिया ने बताया कि यहां पर चकिया एवं केसरिया प्रखंड बाढ़ प्रवण क्षेत्र है, जबकि मेहसी प्रखंड आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित होता है। बाढ़ से बचाव के लिए अंचल स्तर पर सभी तैयारी कर ली गई है।थाना अंचल और अभियंत्रण सेल को विजिलेंट रखा गया है और जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उसका अनुपालन सुनिश्चित कराई जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने एवं बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments