Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीडीओ ने दिए तीन के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश

सीडीओ ने दिए तीन के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड-बैतालपुर में कार्यरत 03 अधिकारियों/कर्मचारियों का बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय से बाहर रहने एवं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु जिला विकास अधिकारी, देवरिया एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया है।
पूर्ण विवरण में उन्होंने बताया है कि प्रमिल पाण्डेय ग्राम विकास अधिकारी एवं कला पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी 18 मार्च से सोमवार तक मुख्यालय से बाहर हैं। इसी तरह विजय गौतम, ग्राम विकास अधिकारी 21 एवं 22 मार्च का अवकाश सक्षम स्तर से स्वीकृत कराकर 18 मार्च से ही मुख्यालय से बाहर हैं। इस प्रकार प्रमिल पाण्डेय एवं कला पाण्डेय द्वारा 18 मार्च से सोमवार तक एवं विजय गौतम 18 से 20 मार्च तक का आकस्मिक / मुख्यालय छोड़ने का अवकाश सक्षम स्तर से स्वीकृत नहीं कराया गया हैं और यह लोग मुख्यालय से बाहर हैं जिसके कारण पंचायती राज / ग्राम्य विकास के कार्यों जो सुचारू रूप से चल रहे हैं उसमें व्यवधान उत्पन्न हुआ है जिसके लिए उपरोक्त कर्मचारीगण उत्तरदायी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments