Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा का सदस्यता अभियान

लोगो ने भाजपा की ली सदस्यता

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देहात मंडल क्षेत्र के कपरवार गांधी चौक पर जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन के नेतृत्व में, मंगलवार को बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान 2024 शुरू किया गया। बताते चलें कि मंगलवार को जिला कार्य समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों के द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्र के लोगों एवं दुकानदारों को बड़े पैमाने पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा क्षेत्र वासियों एवं दुकानदारों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया, साथ ही साथ मुख्य अतिथि के द्वारा भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को यह अभी बताया गया कि वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 के तहत प्रत्येक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्र. निखिल सिंह राजा,जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन,राम जोखन निषाद,डॉ अजीत सिंह,सर्वेश पांडे,दिवाकर,विश्राम मणि,गौतम सिंह,सोनू तिवारी,जयशंकर तिवारी,सत्य प्रकाश मिश्रा,दिनेश यादव,गोलू,उमेश,सोहन मद्धेशिया,आफताब आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments