उतरौला / बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के जन्मदिन पर उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार अन्तर्गत स्थित पलिहर नाथ में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर महेंद्र पाण्डेय के आवास पर भव्य स्वागत कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के जन्म दिन पर क्षेत्र के पुरूषों और महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रेहरा पंकज सिंह, चौहान सुधाकर द्विवेदी शानू सिंह, अशीष कुमार पांडेय साथ ही साथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संदीप वर्मा,,पिंकू सिंह,भारत नरेश सिंह समय सिंह, वीरेंद्र सिंह सोनापार, आनंद मिश्रा प्रधान सोनापार राकेश सिंह, रविन्द्र सिंह राकेश सिंह प्रधान बढ़या पिंकु पांडेय ,रमेश चौहान, रमेश चंद तिवारी, आज्ञाराम वर्मा, अलखराम वर्मा,सोनू सिंह,वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.