Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुनिन्द्र कुमार मिश्रा बी०एस०एस० परशुराम सेना के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

मुनिन्द्र कुमार मिश्रा बी०एस०एस० परशुराम सेना के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी आलोक पाण्डेय को

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ब्राह्मण समाज के हित में कार्यरत संगठन बी०एस०एस० परशुराम सेना द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार मुनिन्द्र कुमार मिश्रा को मऊ जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही संगठन ने आलोक पांडेय को युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडे ने कहा कि हमें विश्वास है कि मुनिन्द्र मिश्रा अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आलोक पांडे युवाओं को संगठित कर संगठन को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों से संगठन को अत्यधिक अपेक्षाएँ हैं।
वहीं संगठन में उत्साह की लहर है और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन को विश्वास है कि ये नियुक्तियाँ बी०एस०एस० परशुराम सेना को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments