Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedगर्मी की मार: बीमार बच्चों से पटे अस्पताल

गर्मी की मार: बीमार बच्चों से पटे अस्पताल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मई माह के प्रथम पखवारे में सूरज की तपिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मासूम बच्चे तेज धूप के शिकार होकर बीमार हो रहे हैं और हर घंटे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल सहित निजी चिकित्सालयों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मासूम बच्चे डायरिया, बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी, बेहोश और शरीर में ऐंठन जैसे तमाम छोटी-मोटी बीमारियों का शिकार होकर पहुंच रहे हैं।
सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी पाण्डेय ने लू लगने के प्राथमिक चिकित्सा और सावधानियों के उपायों को लेकर बताया कि घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पीना चाहिए। इसके अलावा, सूती ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने, सिर को धूप से बचाने और पानी, छाछ, ओआरएस का घोल और घरेलू पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पना आदि का सेवन अत्यधिक मात्रा में करना चाहिए।
डॉ. पाण्डेय ने लू के लक्षण दिखाने पर सावधानियों को लेकर बताया कि रोगी को छायादार जगह पर लिटाना चाहिए, उसे पेय पदार्थ में कच्चे आम का पानी आदि पिलाना चाहिए और तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments