Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के सिकंदरपुर में पंच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र...

बलिया के सिकंदरपुर में पंच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ

पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश भृगु क्षेत्र के वैदिक विद्वानों ने कराया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकन्दरपुर क्षेत्र के चक भड़ीकरा गांव(निकट सुभद्रा इण्टर कॉलेज)स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर आयोजित पंच दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ के दौरान मंगलवार को मंडप प्रवेश का कार्यक्रम पूर्ण किया गया। जिस में काफी संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्वत ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवताओं को मण्डप में प्रवेश कराया गया। इससे पूर्व पंचांग पूजन और ब्राह्मणों का वरण भी किया गया। ततपश्चात कलश स्थापना के साथ ही चतुर्लिंगतो भद्रमण्डल वेदियों का पूजन के साथ ब्राह्मणों द्वारा अन्य पूजन कार्य सम्पादित कराया गया।
यज्ञ में वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य विश्वजीत तिवारी, आचार्य भानुप्रकाश तिवारी, बृजेश दूबे, आदित्य शक्ति तिवारी , आशीष कुमार मिश्र के मंत्रोच्चार से पूरा यज्ञ परिसर गुंजायमान हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments