Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedस्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

जी एम एकेडमी में शुरू हुआ स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद देवरिया के तत्वावधान में आयोजित शिविर का प्रथम दिवस बहुत ही शानदार रहा। शिविर के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा स्काउट ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली गई।
इस दौरान स्काउट गीत दया कर दान भक्ति का सस्वर पाठ हुआ। जिला ट्रेनर नरसिंह कुमार सिंह एवं सहायक ट्रेनर आनंद गुप्ता तथा अनीता पांडेय ने शिविर में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को स्काउट के विभिन्न प्रकार के तालियों का अभ्यास कराया।
तत्पश्चात् प्रधानाचार्य ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड हमें अनुशासन के साथ साथ स्वावलंबन का पाठ पढ़ाता है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में बहुत ही धैर्य और आसानी से निकल जाने की कला सिखाता है। इससे बालक बालिकाओं में राष्ट्रप्रेम और समाजिक सहयोग की भावना जागृत होती है।
समस्त छात्र-छात्राओं को अलग अलग टोलियों में बनाकर उनके टीम लीडर को सैल्यूट करने के तरीके बताते एवं अभ्यास कराते हुए टोली विधि आदि की जानकारियां दी गईं।
जिला ट्रेनर नरसिंह कुमार सिंह ने अनेकों स्काउट गतिविधियों से समस्त बच्चों को अवगत कराया।
इस मौके पर विद्यालय के स्काउट एवं गाइड ट्रेनर संदीप कुमार एवं विभूषिका द्विवेदी की भूमिका सराहनीय रही। दिलीप कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, राहुल सिंह, अमन पांडेय आदि के सहयोग से प्रथम दिवस का शिविर बहुत ही शानदार रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments