July 6, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

कुर्ला के लोकप्रिय पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक को मिली बडी जिम्मेदारी

कप्तान मलिक की राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के सहसचिव पद पर नियुक्ती

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के मार्गदर्शन में पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक को राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के अध्यक्ष संतोष धुवाली ने कप्तान मलिक को सह सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर संगठना के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ टी. कांबले और कोषाध्यक्ष संजय तटकरे उपस्थित थे। अपनी नियुक्ति पर मलिक ने आश्वासन दिया कि वह कामगारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कप्तान मलिक को राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ का सहसचिव बनाए जाने पर चांदिवली तालुका राकांपा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बधाई दी है। बता दें कि पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक ने नगरसेवक पद पर रहने के दौरान अपने वार्ड में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाया है। वर्तमान समय में भी मलिक कुर्ला पूर्व के अपने वार्ड में नागरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं।