Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

हाई स्कूल में दिव्या आनंद तथा इंटर में आफताब सिद्दीकी ने पहला स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पैरामाउंट इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा दिव्या आनंद ने 86.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मुस्कान मद्धेशिया ने 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा शैलेश चौहान ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में आफताब सिद्दीकी ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया,आसिफ सिद्दीकी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अमन वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य नवीन कुमार पाण्डेय ने
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस दौरान चंद्रहास यादव, राजकुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, सूरज चौधरी, मिथिलेश पटेल, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार पटेल, मनोज श्रीवास्तव, पंकज चौधरी, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, ओमकार यादव, कमरुद्दीन सिद्दीकी, राहुल शर्मा, प्रिया मणि त्रिपाठी, प्रमिला मिश्रा, अमीना खातून, प्रियंका सिंह, काजल विश्वकर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments