Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंदोलन को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक

आंदोलन को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। रेवती रेल आंदोलन को गुरुवार के दिन संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि आपने जो आंदोलन शुरु किया है।इसकी चर्चा समाचार पत्रों व मीडिया के माध्यम से लखनऊ और दिल्ली में चर्चाए हो रही है।दीपावली पर्व को देख मुस्लिम बंधुओ ने आंदोलन के प्रति जो जज्बा दिखाया।इससे लगा रहा है कि इस आंदोलन में हिन्दुस्तान का अक्स दिख रहा है।कागजात और मांग पत्र लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यालय तक पहुंच चुका है।और संसद में वे भी रेवती रेलवे स्टेशन का मुद्दा रखेगे।उधर सर्वजीत साह का दूसरे दिन भुख हड़ताल जारी रहा। सभा को अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल के प्ररेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी,संयोजक लक्ष्मण पाण्डेय,मुन्नु कुंवर,दीलिप पाण्डेय,ब्रजेश तिवारी,व्यापारी नेता वीरेंद्र गुप्ता,शांतिल गुप्ता,रमेश पाल आदि लोगो ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments