Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedसाइकिल और ई रिक्शा की टक्कर में साइकिल सवार घायल

साइकिल और ई रिक्शा की टक्कर में साइकिल सवार घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिवानकला चट्टी के समीप ई-रिक्शा और साइकिल की टक्कर में दो बालक गंभीर रूप से घायल। थाना क्षेत्र के सिवानकला निवासी मोहित 15 वर्ष पुत्र राधेश्याम और बादल 12 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अरुण एक ही साइकिल से गांव की तरफ जा रहे थे कि सिवानकला की तरफ से सिकंदरपुर की ओर आ रहे ई रिक्शा से उनकी साइकिल की टक्कर हुई, जिससे वे दोनों वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments