Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार रोकने हेतु जन जागरण जरूरी - आई० जी० शिमला

भ्रष्टाचार रोकने हेतु जन जागरण जरूरी – आई० जी० शिमला

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भ्रष्टाचार रोकने हेतु जन मानस में जन जागरण बहुत ही जरूरी है।जब तक रिश्वत देने वाले लोग रिश्वत देना बंद नहीं करेंगे तब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना संभव नहीं है, समाज में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में यह संगठन बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है।उक्त बातें कैलाश होटल सी सी रोड देवरिया में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की बैठक को संबोधित करते हुये आई जी शिमला जयप्रकाश सिंह ने कही। उन्होंने ने कहा कि जिस तरह समुद्र के बीच मछली को पानी पीने से अंकुश लगाना संभव नहीं है। ठीक उसी प्रकार हमारे समाज में व्यापक रूप से फैला भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए संगठन के लोग बड़े पैमाने पर कार्य कर रहे हैं। जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है। उसके खिलाफ सरकारी तंत्र को पत्र लिखकर कर अवगत करायें। और अगर वह अधिकारी आपके पत्र की सुनवाई नहीं करता है तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर उसे अल्टीमेटम दे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 सिंह ने कहा कि हमारा संगठन पूरे देश में फैल रहा है। और संगठन के लोग बड़ी तेजी के साथ लगकर कार्य कर रहे हैं।बैठक में नागेंद्र तिवारी, अरूण कुमार गौतम,पी एस गौरी डॉक्टर टी वी सिंह, महेंद्र दूबे, गजेंद्र सिंह, गोपाल यादव,राम अशीष यादव, नवीन सिंह, लक्ष्मण सिंह ,भ्रगूनाथ पासवान, अमित पवार,आकाश कुमार गोड़, भीम कुमार गोड़, वृद्धि चंद गुप्ता, दीपेंद्र कुमार पांडे, सुदर्शन राम राकेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments