Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और स्पर्श हॉस्पिटल पटना चौराहा बड़हलगंज द्वारा, बरहज के नपा कैंपस में निःशुल्क चिकित्सीय परीक्षण और दवा वितरण किया गया।
शिविर में एम्स गोरखपुर के मशहूर सर्जन डॉ.राम जायसवाल (एबीबीएस,एमएस), डॉ.नुमान अहमद- जनरल फिजिशियन, डॉ.आराध्या दूबे -नेत्र परीक्षक ने सैकड़ों मरीजों की आंखों का जांच किये।
नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और समाजसेवी श्याम जायसवाल द्वारा डॉक्टर्स की टीम को सम्मानित किया गया और अपने पूरे परिवार का भी स्वास्थ्य चेक अप कराया गया।
इस दौरान स्पर्श हॉस्पिटल के प्रबंधक मनोज यादव, सुमन यादव, रोहित जायसवाल और अन्य समस्त हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित थे। जांच कराने वालों में किरण देवी,संगीता देवी, प्रेमशीला देवी,शालू, परी व अन्य महिला व पुरुष शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments