Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोड पर बन रही गाडियां हो रही दुर्घटना

रोड पर बन रही गाडियां हो रही दुर्घटना

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर के बापू इंटर कॉलेज के पास गाड़ियों का गैराज और कुछ बैंक है। बैंक के सामने आम जनता द्वारा तो वही गैराज के सामने गाड़ी बनाने वालो द्वारा आधी रोड तक गाड़ी खड़ी कर दी जा रही है। जिससे जाम की स्थिति तो उत्पन्न हो ही रही है आए दिन इन बेतरतीब गाड़ियों के पार्किंग से दुर्घटनाएं भी हो रही है । परंतु जिम्मेदार अधिकारीयो की नजर इस तरफ नहीं जाति है । जबकि यह देवरिया से सलेमपुर का मुख्य मार्ग है ।जिले के सभी आलाधिकारियों के भी आने जाने का मुख्य मार्ग है लेकिन किसी की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ती । इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला से बात करने पर उन्होंने कहा की जल्द ही नियमानुसार उचित कार्यवाही करवाता हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments