Tuesday, December 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा युवा मोर्चा सदस्य बनाने में सबसे आगे

भाजपा युवा मोर्चा सदस्य बनाने में सबसे आगे

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंर्तगत घर घर जाकर सदस्य बनाया जा रहा है। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष संदीप बर्मा, संतमणि तिवारी ज़िला मंत्री युवा मोर्चा अपनें पूरी टीम के साथ ग्राम पंचायत हरकिशन में सदस्य बनाने हेतू लोगो के घर जाकर सदस्य बनाए। लोगों में उत्सुकता इतनी है कि सदस्य बनने के लिए इंतजार करते दिखे।
ज़िला अध्यक्ष संदीप कुमार बर्मा से दिल खोल कर बाते कर रहे थे, सदस्य बनने की खुशी आसानी से मुख मंडंल पर झलक रही थी।
भाजपा नेता ने सभी के समस्याओं को भीं सुना, सड़क मार्ग और पुल न बनने से आवागमन की शिकायत भीं लोगो ने किया, ज़िला अध्यक्ष संदीप कुमार बर्मा ने बताया कि सड़क प्रस्तावित है विधायक क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास रत है, बहुत जल्द समास्या दूर होगी। साधु शरन, मोती लाल विश्वकर्मा, राम सुरेश निषाद, संजीव कुमार उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments