Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित विश्वम्भर नाथ जनता इंटर कालेज मे शुक्रवार को वीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय व प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली को नौतनवां उप जिलाधिकारी नन्द किशोर मौर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली रैली के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। लोगों में यह संदेश दिया गया कि मतदान निश्चित रूप से करें। निकाल बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया।
मतदाता जागरूकता रैली मे प्राथमिक विद्यालय महदेईया के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। रैली कालेज परिसर से रतनपुर, मिश्रवलिया चौराहा, ब्लाक मुख्यालय का भ्रमण कर तख्ती पर लिखे तमाम स्लोगनों से मतदाताओं को जागरूक किया।
इस दौरान करूणेश पति त्रिपाठी,रवि कुमार जयसवाल, सुधीर चन्द्र शर्मा, श्रवण कुमार पटेल, आलोक रंजन त्रिपाठी, लालजी यादव, प्रभाकर मिश्र, सुरेन्द्र कुमार सहित तमाम शिक्षक व छात्र मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments