Monday, March 2, 2026
HomeUncategorizedप्रथम मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 22 अप्रैल से शुरू

प्रथम मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आईटीएम चेहरी में 22 अप्रैल से शुरू

प्रशिक्षण में समुचित व्यवस्था करने का सीडीओ ने दिया निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान कार्मिको को आई टी एम चेहरी में प्रथम मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण 22 अप्रैल से 27 में कराया जाना है। कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को समुचित उपलब्ध करायें जाते हेतु मुख्य विकास अधिकारी,प्रभारी अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण सन्तोष कुमार राय द्वारा विभिन्न अधिकारियों को प्रशिक्षण में ब्यवस्थाओ को उपलब्ध करायें जाने हेतु पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज को सुरक्षा ब्यवस्था ,फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक मैनेजमेंट, जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई ब्यवस्था में 40 सफाई कर्मी, अधिशासी अभियंता उ0प्र0 जल निगम प्रत्येक दिवस में कम से कम 50सेट ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीन समुचित कर्मचारियों के साथ किसी उत्तरदाई अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना एवं प्रशिक्षण उपरान्त उसे प्राप्त करना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रा0खण्ड टेंट फर्नीचर ब्यवस्था, मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं हेतु स्वास्थ्य टीम एवं एम्बुलेंस की ब्यवस्था, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एवं नोडल परिवहन को प्रशिक्षण कार्य में लगाये गये कर्मचारियों को विकास भवन से आई0टी0एम0 चेहरी ले जाने तथा लाने हेतु कम से कम 40 सीटर एक अदद वाहन उपलब्ध कराना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त संख्या में मोबाइल टायलेट की ब्यवस्था को सुनिश्चित करना,जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार को उक्त तिथियों में मतदान कार्मिको के छोटे बच्चों हेतु प्रशिक्षण स्थल पर आकर्षक एवं सुसज्जित बालवाडी की ब्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments