Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध तरीके से गेहूं लदी पांच ट्रकों को एस डी एम ने...

अवैध तरीके से गेहूं लदी पांच ट्रकों को एस डी एम ने पकड़ा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के आदेश के बाद गेहूं लदी ट्रकों की जांच तेज हो गई है। शनिवार की देर रात्रि एसडीएम सदर रमेश कुमार व एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने घुघली में गोपनीय तरीके से प्राइवेट वाहन से गेहूं लदी पांच ट्रकों को रोककर थाना प्रभारी घुघली योगेश कुमार सिंह को सूचना दी। तत्काल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद घुघली पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में पाचों ट्रकों में परिवहन संबंधित कागजात नही मिली। इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में गेहूं लदी ट्रकों की जांच की गई शनिवार शाम को घुघली नगर से गेहूं लदी पांच ट्रकों को पकड़ा गया है। मंडी सचिव द्वारा आगे की जांच के लिए संबंधित से कागजात की जांच होने तक घुघली पुलिस के कब्जे में दे दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments