Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशत् चण्डी महायज्ञ की निकाली भव्य कलश यात्रा

शत् चण्डी महायज्ञ की निकाली भव्य कलश यात्रा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सदर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत परासखाड़ खास में आयोजित नव दिवसीय श्री श्री शत् चण्डी महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ शुरु हुआ। कलश शोभा यात्रा मां दुर्गा मन्दिर परिसर यज्ञ मंडप से वैदिक मन्त्रों के गूंज साथ चला जो गांव के देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए प्राचीन शिव मन्दिर बड़हरा राजा पहुंचा।जहां महादेव का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ी। झुगवां, बड़हरा राजा ,विजयपुर ,केवलापुर खुर्द होते हुए चानकी पुल पर पहुंचा। जहां पं० कृष्ण मोहन त्रिपाठी के अगुवाई मे वैदिक मन्त्रो के बीच कलश में जल भरा गया। पुन: मन्दिर परिसर पहुंच कर यज्ञ मंडप में वैदिक मन्त्रो के द्वारा कलश स्थापित कर महायज्ञ शुरु हुआ।
इस कलश शोभा यात्रा मे शामिल 501कुआंरी कन्याएं अपने माथे पर कलश लिए चल रही थीं।जो आकर्षण का केंद्र रहीं।कलश यात्रा मे सैकड़ों की संख्या महिला,पुरुष श्रद्धालु जय -घोष करते हुए चल रहे थे।जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जहां भक्तिभाव से सराबोर युवा डीजे के भक्ति धुन पर थिरक रहे थे। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या मे अपने अपने वाहन के साथ शामिल होकर श्रद्धालु पूर्ण्य के भागी बने। यज्ञ 11 मार्च से 19 मार्च तक संचालित होगा। यज्ञ के यज्ञाचार्य पं० कृष्ण मोहन त्रिपाठी है।यज्ञ में रामलीला का भी मंचन किया जायेगा जो भक्तजनो को लीला का रसपान करायेगें।कलश यात्रा को सफल बनाने में मन्दिर के पुजारी रामशरन दास ,जोखन दास ,महातम दास ,संदीप जायसवाल , अशोक ,सोमनाथ,सोहन यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य ,नन्दू वर्मा ,दिनेश गुप्ता रामचरन, महातम, रामदेव ,धर्मदेव ,किशोर, बलवंत, धर्मेंद्र यादव, बृज नारायण, रामजतन आदि ग्राम वासियों ने कलश यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments