
केक काटकर कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूरे देश में महिलाओं की पीड़ा उठाने वाली सशक्त आवाज हैं प्रियंका गांधी। उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कही।उन्होंने कहा कि जब जब देश मे महिला उत्पीड़न हुआ है वहां प्रियंका गांधी ने जाकर उनको न्याय दिलाने का काम किया है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश व देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलितों व पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। कार्यक्रम को जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, गोविंद मिश्र, पूर्व आईपीएस उमेश कुमार सिंह, सत्यम पाण्डेय, अखिलेश मिश्र,रामविलास तिवारी,लालसाहब यादव, उपेन्द्र कुमार, चुन्नु श्रीवास्तव,डॉ याहिया अंजुम, विनोद तिवारी, परमानन्द प्रसाद,रोहित यादव, राहुल मिश्र, सुरेन्द्र यादव, मनीष रजक,सैयद फिरोज अहमद,विनोद सिंह, अभय सिंह, त्रिभुवन सिंह, राजेश तिवारी, संजय सिंह, हिमांशु सिंह, योगेंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनीष सिंह, पवन पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।
