Tuesday, March 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रउत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में मुलुंड में जुटे कांग्रेस नेता

उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में मुलुंड में जुटे कांग्रेस नेता

मुम्बई( राष्ट्र की परमपरा )
महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल द्वारा मुलुंड प.पर स्थित मुलुंड हाई स्कूल पर उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी के
रूप में प्रो.वर्षा गायकवाड (अध्यक्ष मुंबई कांग्रेस),मो.आरिफ (नसीम) खान (कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस,पुर्व मंत्री),गणेश कुमार यादव
(वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुंबई कांग्रेस),
उपस्थित रहे।
सम्मेलन का संचालन डॉ.बाबुलाल सिंह ने किया।
सम्मानित अतिथी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी.के.तिवारी,सुरेश कोपरकर,गोविंद सिंह,डॉ.अजंता यादव,प्रदुम्न यादव,डॉ.आर.आर.
सिंह,एस.के.सिंह (कार्याध्यक्ष उ. भा.सेल महाराष्ट्र),भरत सिंह (प्रवक्ता),
जयवंत लोखंडे,उत्तम गीते,राजेश इंग्ले
उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मो.आरिफ(नसीम) खान ने मुंबई में बसे उत्तर भारतीयों की समस्याओं महंगाई,बेरोजगारी,
उत्तर भारतीय ओ.बी.सी.को आरक्षण,
ट्रेनों की कमी,रेल टिकटों की कालाबाजारी,फेरी वालों,आटो रिक्शा,टैक्सी वालों की समस्याओं पर
प्रकाश डालते हुये कहा कि, डबल इंजन सरकार पुरी तरह विफल है।
इस अवसर पर प्रो.वर्षा गायकवाड
ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव उत्तर भारतीयों के साथ थी और सदैव उत्तर भारतीय भी कांग्रेस के साथ रहे।कांग्रेस पार्टी ने सदैव महापौर,मंत्री,विधायक,सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य,नगरसेवक पद एवं पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान देकर उत्तर भारतीयों को सम्मान प्रदान किया है।और भविष्य में भी
उत्तर भारतीय लोगों को उचित स्थान प्रदान किया जायेगा।
अतिथियों का सत्कार सम्मेलन के
आयोजक डॉ.सचिन सिंह,दयाशंकर सिंह,राजाराम पाल,ए.एस.अंसारी,
डॉ.आर.एम.पाल,अरविंद यादव,
शरीफ खान,बबीता गुप्ता,मोहनलाल राज ने गमछा एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं,महिलाओं का सम्मान प्रो.वर्षा गायकवाड द्वारा गमछा एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments