Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में घर में विस्फोट

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में विस्फोट

स्थानीय पुलिस कर रही कारणों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरियारपूर थाना क्षेत्र के पड़रीमल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दूसरे मंजिल पर विस्फोट हुआ यह मकान इस गांव के ही निवासी जयनुन पुत्र मोखलीन निवासी ग्राम पड़रीमल थाना बरियारपूर की है । विस्फोट इतना तेज था की कई किलोमीटर तक इसकी आवाजें गूंजती रही इस विस्फोट में घर भी क्षतिग्रस्त हो गया ।विस्फोट की सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी , डॉग स्कॉट के साथ मौके पर पहुंचे और विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे है । वहा उपस्थित अधिकारियों ने बताया की इस विस्फोट के कारणों की जानकारी की जा रही है । इसके उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments