Thursday, March 12, 2026
Homeमहाराष्ट्रगायकवाड नगर में नाले में गंदगी का साम्राज्य, बीमारी फैलने की आशंका

गायकवाड नगर में नाले में गंदगी का साम्राज्य, बीमारी फैलने की आशंका

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l
केंद्र तथा राज्य सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान चला रही है वहीं मनपा ( एम) पूर्व के अंतर्गत आने वाले गोवंडी के प्रकाश थोरात मार्ग पर स्थित बुद्धनगर गायकवाड नगर नाला कचरे से भरा पड़ा है। जिसके कारण इलाके में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उसके बाद भी संबंधित मनपा अधिकारी नाले की सफ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार बुद्धनगर गायकवाड नगर नाला मनपा ( एम) पूर्व का बड़ा नाला हैं। लेकिन बरसात के पहले से ही इस नाले की साफ सफाई न किए जाने से संपूर्ण नाला कचरे से भरा पड़ा है। इस कारण गंदगी के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है। बढ़ते हुए मच्छरों के कारण गायकवाड नगर और आस पास की झोपड़पट्टियों में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैलने की आशंका स्थानीय नागरिकों द्वारा जताई गई है। मुंबई कांग्रेस रोजगार के महासचिव डॉ. सत्तार खान ने बताया कि दस दिन पहले ही मनपा एम ( पूर्व) विभाग और पूर्वी उपनगर के बड़े नालों की साफ सफाई करने वाली सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों का ध्यान इस बारे में अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक नाले की सफ़ाई का कार्य न हो सका है। डॉ. सत्तार खान के अनुसार नाले में कचरे के ढेर के कारण यहां के कुछ घरों में सांप और गोंजर भी प्रवेश कर रहे हैं। जिससे निवासियों में भय का आलम व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments