Friday, March 13, 2026
Homeमहाराष्ट्रमहाराणा क्षत्रिय राजपूत समाज का करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या...

महाराणा क्षत्रिय राजपूत समाज का करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर विरोध प्रदर्शन

हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की कि मांग

कल्याण /महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
महाराणा क्षत्रिय राजपूत समाज सेवाभावी संस्था कल्याण जिला ठाणे महाराष्ट्र के अध्यक्ष संजय राजपूत, सेक्रेटरी गोकुल सिंह पाटिल, सदस्य रवि पाटिल, निलेश राजपूत, विजय सिंह पाटिल, बालासाहेब राजपूत तथा सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, हत्या करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी करने और फाँसी की सजा का मांग की हैं। तथा इस संबंध में तहसीलदार कल्याण जिला ठाणे महाराष्ट्र को पत्रक दिया। पत्रक सौंपते हुए प्रमुख पदाधिकारीयों ने अतिशीघ्र हत्यारों की गिरफ़्तारी करने की मांग की तथा यथाशीघ्र ऐसे लोगों को फांसी की सजा का निर्धारण करने की भी मांग की। इस अवसर पर अन्य समाज के भी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments