Friday, March 13, 2026
Homeआजमगढ़रिश्वत की कमाई बटोर दरोगा हो रहे थे मालामाल पीड़ित पहुंचा एसपी...

रिश्वत की कमाई बटोर दरोगा हो रहे थे मालामाल पीड़ित पहुंचा एसपी दरबार तो लाइन हाजिर हुए गोपाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरदह थाने के दरोगा को लाइन जाहिर कर दिया है। पीड़ित ने जब पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो दरोगा ने फोन कर पीड़ित को जमकर हड़काया।बरदह थाना पर तैनात एक दरोगा द्वारा फर्जी मुकदमें में पीड़ित से एफआईआर लगाने के नाम पर 25 हजार की डिमांड की गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से कर दिया तो दरोगा ने फोन कर उसे जम कर हड़काया और गालियां दी, जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल आडियो के आधार पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर सीओ लालगंज को जांच सौंपा है।
बरदह थाना के रामपुर गांव में 21 फरवरी 2020 को पट्टीदारों में मारपीट हुई थी। जिसमें राजनाथ गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में बरदह थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। घटना के नौ दिन बाद दूसरे पक्ष की तरफ से भी एक फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया और चोरी छिपे आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया गया। न्यायालय से नोटिस आने पर राजनाथ पक्ष को मुदकमे की जानकारी हुई। जिस पर राजनाथ के पुत्र सचिन यादव ने एसपी को पत्रक देकर पुनः विवेचना की मांग किया। एसपी ने सीओ लालगंज को विवेचना सौंपी। सीओ के माध्यम से विवेचना एसआई गोपालजी को दी गई। एसआई गोपालजी ने सचिन से छह लोगों का हलफनामा व 25 हजार रुपये मुकदमे में एफआईआर लगाने के लिए डिमांड किया। सचिन ने सात हजार रूपये तत्काल दे दिया और पांच हजार रुपये और दे पाने की बात कही। सचिन के अनुसार 30 नवंबर 23 को एसआई ने सचिन को थाने बुलाया और शेष पैसों की मांग किया। पैसा दे पाने से इंकार करने पर गाली देते हुए, थाने से भगा दिया । साथ ही अन्य मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर एसआई ने सचिन को फोन कर जम कर गालियां दी। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल आडियों को एसपी ने संज्ञान में लेते हुए एसआई गोपालजी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और प्रकरण की जांच सीओ लालगंज को सौंपा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments