Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत बसों के विरुद्ध अभियान जारी

परिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत बसों के विरुद्ध अभियान जारी

5 बसों को किया गया सीज एक लाख से अधिक का लगा अर्थ दण्ड

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश व पुलिस विभाग के संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके फलस्वरूप 05 बसों को थाना रूपईडीहा अन्तर्गत रूपईडीहा बस स्टेशन में निरुद्ध किया गया और इसके अलावा इन बसो के विरुद्ध एक लाख 27 हजार 500 रूपए का अर्थ दण्ड भी लगाया गया।
यह जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन ओ पी सिंह ने बताया की बस संख्या यूपी 63एटी 9643 के विरुद्ध 24500, एनए 8केएचए 5350 के विरुद्ध 36 हजार, यूपी 63एटी 8326 के विरुद्ध 46 हजार, एमपी 07पी 1113 के विरुद्ध 10 हजार व आर जे 09 पीवी 6111 के विरुद्ध 11 हजार हजार रूपये अर्थ दण्ड लगाया गया है,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा अभियान को सफलता पूर्वक संचालित किया गया और अनाधिकृत बसों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्रवायी की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments