Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहानिरीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,खामियों को दुरुस्त करने के दिए...

महानिरीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रदेश के महानिरीक्षक कारागार जिला मुख्यालय पहुंचे जहां महानिरीक्षक का लोक निर्माण भवन में डीएम और एसपी ने स्वागत किया ,इसके बाद महानिरीक्षक ने जिले के अधिकारियों से जेल में बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली और पुलिस महानिदेशक सिविल लाइन स्थित जिला कारागार पहुंच कर जेल का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सरकार जेल के बंदियों को स्किल डेवलपमेंट में मजबूत बना रही है साथ ही जेल में जिन महिला बन्दियों के बच्चे भी बंद हैं उनके पढ़ाई का ख्याल रख रही हैं उन्होंने कहा की जेल के अन्दर कुछ खामियां दिखीं है जिसे दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया हैं, इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, जेल अधीक्षक राजेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, प्रशक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments