Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार संघ का चुनाव सम्पन्न

पत्रकार संघ का चुनाव सम्पन्न

कृष्णचंद्र चौधरी को मण्डल में तो सुनील कुमार को जिले की बागडोर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विगत दिनों भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति और सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की हुई बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णचंद्र चौधरी को गोरखपुर मण्डल का प्रभारी बनाया गया। चौधरी अभी तक गोरखपुर जिले का कार्यभार देख रहे थे। उनके मण्डल में चले जाने से रिक्त हुए स्थान पर सुनील कुमार पाण्डेय को 2024 सत्र के लिए सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष चुना गय। इनके चुने जाने पर संगठन के संस्थापक व चेयरमैन सरदार दिलावर सिंह ने, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि इससे संगठन का कार्य द्रुत गति से बढ़ेगा।
इस मनोनयन पर संगठन के गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष देवरिया श्यामानंद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, मण्डल मंत्री पवन कुमार गुप्ता, आशीष मिश्रा उर्फ श्याम जी, दिनेश कान्त मिश्रा, अमरजीत पासवान, चंद्रभूषण उपाध्याय, दयाशंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार, झिनकू दुबे, राकेश कुमार शर्मा, पंचानंद पाण्डेय, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार मोदनवाल आर्य, हरिदत्त शर्मा, अशोक कुमार, सूरजदीप तिवारी, शैलेश पाण्डेय, दीनानाथ यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है और संगठन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments