Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायके आई महिला का दो माह का बच्चा गायब

मायके आई महिला का दो माह का बच्चा गायब

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में मायके में आई लीलावती देवी उर्फ नीलम देवी के दो माह का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने शंका जाहिर किया है कि बच्चे को कोई जंगली जानवर उठा ले गया है।दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी नीलम देवी पत्नी जितेंद्र दुबे की ससुराल सुर्यभानपुर गांव निवासी धनीराम तिवारी के यहां है, जहां लीलावती उर्फ नीलम दो माह से रह रही थी। सोमवार की रात करीब 2 बजे अपने दुंधमुंहे बच्चे दूध पिलाकर सो गई। गहरी नींद में सोने के बाद सुबह जगी तो उनका बच्चा बिस्तर से गायब था। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गयी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जांच रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments