Sunday, March 15, 2026
Homeआजमगढ़शिब्ली कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन...

शिब्ली कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन संपन्न

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपदीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यापकों ने भाग लिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन को सरकार द्वारा बहाल करने की मांग की गई साथ ही साथ कहा गया कि कम से कम सरकार कोई भी हो उन्हें अध्यापकों का ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि अध्यापक ही विद्यार्थियों को पढ़ा लिखा कर विभिन्न क्षेत्रों में भेजने का काम करता है चाहे वह डीएम हो एसपी हो इंजीनियर हो या सचिवालय में बैठे सचिव ,क्योंकि बिना गुरु के शिक्षा अधूरी रह जाती है। इसलिए कम से कम शिक्षकों का मान सम्मान करने के लिए सरकारों को चाहिए कि इनके साथ अन्याय न करें ।अनेक
वक्ताओं ने कहा कि हम अपने पेंशन बहाली की लड़ाई आखरी दम तक लड़ते रहेंगे, आज नहीं तो कल हमारी मांग पूरी होगी हमें पूरा विश्वास है।
इस मौके पर विभिन्न अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम का संचालन तारिक एजाज और अध्यक्षता रामजन्म ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments