Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति ने पत्नी को मारी गोली

पति ने पत्नी को मारी गोली

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को देशी तमंचे से मारी गोली पत्नी की हालत नाजुक महर्षि देवरा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में पीड़िता का हो रहा है इलाज स्थिति सामान्य होने की सूचना । सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बभनौली के मूल निवासी अरविंद कुशवाहा जोकि कोतवाली के ही चौकीदार है ने अपनी पत्नी ममता कुशवाहा उम्र 28 साल को आपसी विवाद में तमंचे से गोली मार दी जिसमे ममता कुशवाहा बुरी तरह घायल हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक देवरिया ने बताया की अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments