Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया - रणवीर

भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में सीसी रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर आहूत की गयी। बैठक में महंगाई बेरोजगारी-भ्र्ष्टाचार एवं किसानो की समस्याओं को लेकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गयीं।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में तेजी से बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार से जनता त्रस्त है। उत्तर- प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहै है। भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। भाजपा की नीतिया किसान विरोधी व पूंजीपतियों को लाभ देने वाली है। धान की फसल तैयार है, लेकिन प्रदेश में किसानों के धान में खरीदी की कोई व्यवस्था नही है। लागातार बढ़ती महंगाई किसानों की कमर तोड़ रही है। डीजल, खाद, बीज, एवं किटनाशक, दवाएं सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में किसानों गन्ना का मूल्य भी नही बढाया गया। ना ही गन्ना का पूरा भुगतान है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है । डेंगू- मलेरिया, बुखार , के मरीजों की अस्पतालो में लंबी – लंबी लाइने लग रही है,!डॉक्टर ,मेडिकल स्टाप की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज और जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रहे है। संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता बुरी तरह हताश व परेशान है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा को सत्ता से हटाने का कार्य करेंगे।
बैठक में रामप्रीत यादव, विवेकरंजन, शिवनाथ यादव, इमरान लारी, सन्नी प्रभात, रामबृक्ष राजभर, जितेश यादव, दीपू यादव, दिलीप गिरी, विनोद शर्मा, आरिफ अंसारी, यशवंत यादव, सूरज कुशवाहा,शुभम वर्मा, आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments