February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

धूमधाम से मनाया गया छठा माटीकला दिवस

माटीकला दिवस पर बताई माटीकला की महत्ता

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के प्रजापति समाज के उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक के उपयोग को कम करने एवं मिट्टी के बर्तनों को बढावा देने के उद्देश्य से उ0प्र0माटीकला बोर्ड की स्थापना की गयीं। 
  उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के पांच वर्ष पूर्ण होने पर छठें "माटीकला दिवस" के रूप में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निकट-रानी धर्मशाला, नौशहरा, बलरामपुर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के व्यक्तियों को मिट्टी का कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, पर्यावरण संरक्षण एवं मिट्टी के बर्तन इत्यादि को बढावा देने हेतु सभी को शपथ भी दिलायी गयीं।
     इस अवसर पर राजीव कुमार सक्सेना, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलरामपुर, श्री राजेश कुमार रावत, वरिष्ठ सहायक, नईम खाँ, कताई संगठक,  हेमन्त कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, व अन्य स्टाफ के साथ प्रजापति समाज के सोहन लाल प्रजापति, रामरूप प्रजापति, राम देव,  जगदम्बा प्रजापति,  राज कुमार प्रजापति व अन्य लोगों ने उपस्थित रहे।