जौनपुर/ (राष्ट्र की परम्परा)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौनपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी।

सीएम जिले में आज 241 करोड़ रुपये की 90 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें 13.44 किमी की सड़कों का शिलान्यास है और कुछ अन्य कार्य भी शामिल हैं। इसी तरह करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण में 19 किमी की सड़कों सहित कुल 26 काम हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचते ही एक सपा नेता ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.