बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः कालीन सभा में मंगलाचरण एवं अनंत महाप्रभु के चित्रपट पर पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण परशुराम पाण्डेय द्वारा किया गया जबकी आचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी व झारखंड पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया गया। श्रीराम कथा के क्रम में आजमगढ़ से पधारे सुरेश मिश्रा ने भगवान के नाम रूप लीला धाम पर चर्चा करते हुए कहा भगवान ही सर्वस्व है समय-समय पर विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी के भार को उतारते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं गाजीपुर से आए हुए उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भगवान का माधुर्य रूप देखकर जनकपुर से लेकर के लंका तक के लोग मोहित हो गए थे इसी कड़ी में अवध धाम से पधारे हुए आचार्य नरहरी दास महाराज ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अवतार की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव और भगवान राम के जन्मोत्सव पर संपूर्ण ब्रह्मांड के मनुष्य देवताओं से लेकर जीव-जंतु तक प्रसन्न थे साथ ही मंगल सोहर सुंदर गीत प्रस्तुत किया जिस पर श्रोता झूम उठे वही बीआरडी देवरिया के प्राचार्य शरत चन्द्र मिश्रा ने श्रीराम कथा में भरत मिलाप का ऐसा सुन्दर वर्णन किया कि श्रोता गण द्रवित हो उठे।
कथा की कड़ी में गणेश मिश्रा, हरि ओम शरण महाराज, बृजराज उपाध्याय, परशुराम पांडे, आदि ने भगवान की ललित कथा प्रस्तुत की बीआरडी बीड़ी पीजी कॉलेज बरहज के प्राचार्य डॉक्टर शंभू नाथ तिवारी, एस के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, डॉ किरण पाठक, सज्जन कुमार, डॉ सतीश चंद्र मिश्र, प्राचार्य बीआरडी देवरिया अशोक शुक्ल, कृष्ण कुमार मिश्र, आलोक प्रकाश गौड़, जनसेवक अरविंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य राम मनोहर शर्मा, मीरा गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, ओंकार नाथ तिवारी, उर्मिला मिश्रा, सुमनलता, शकुंतला देवी, अनमोल मिश्रा, रेखा मिश्रा, सहित तमाम विशिष्ट अतिथि गणों के साथ काफी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.