Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न

स्वयंसेवकों ने ली पर्यावरण की शपथ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया मे आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वयंसेवकों को पर्यावरण शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राए को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मनुष्य से कुछ लेता नही बल्कि सदैव कुछ न कुछ देता ही है।आज विकट होती पर्यावरणीय समस्याओ के मूल मे निरन्तर पेड़ पौधे की कम होती संख्या है।सरकार के प्रयासो से अन्धाधुन्ध दोहन और कटाई के बाद अब कुछ संरक्षण की चेतना जागृत हुई है जिसका सदुपयोग होना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्त ने भी छात्र-छात्राए को सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संवर्धन के लिए अपील किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments