Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedचौकी प्रभारी ने रक्त दान कर बचाई मासूम की जान

चौकी प्रभारी ने रक्त दान कर बचाई मासूम की जान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) राजकीय कार्य के लिए गए कानूनगो चौकी प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी एक यूनिट ब्लड डोनेट कर बचाई बच्चे की जान l बहराइच के जिला अस्पताल में एक व्यक्ति को (बी पॉजिटिव) ब्लड की जरूरत थी लोगों से अपील कर रहा था मेरे बच्चे की जान बचालो, लोगों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया l कानूनगो पुरा चौकी प्रभारी ने जब देखा व्यक्ति काफी परेशान है तो उसको समझाया परेशान ना हो तुम्हारे बच्चे की जान बचाने के लिए जो हो सकेगा मैं करूंगा l व्यक्ति की आंखें नम हुई और गमजदा होकर रोने लगा बोला में आप का शुक्रिया कैसे अदा करूंगा। आप हमारे परिवार के लिए भगवान बन कर आए हैं l चौकी प्रभारी ने बताया कि रक्त दान कर अपने कर्तव्य को निभाया l वही नाज मेमोरिरियल स्कूल से गुम हुई बच्ची को एक घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया l परिजनो ने कानूनगो पूरा चौकी प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी का आभार व्यक्त किया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments