Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबकरी फार्म हाउस में लगी आग, चार की मौत, पांच झुलसी

बकरी फार्म हाउस में लगी आग, चार की मौत, पांच झुलसी


मईल / देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) । मईल थाना क्षेत्र के अकुबा गांव के एक बकरी फार्म हाउस में आगजनी की घटना के कारण चार बकरियों को घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच बकरियां बुरी तरह झुलस कर अंतिम सांसें ले रही हैं।
अकुबा गांव निवासी जय प्रकाश साहनी गांव के बाहर अपनी एक बकरी फार्म हाउस खोल रखे हैं। फार्म हाउस में 48 बकरीयां थीं। बीती रात बकरी फार्म में आग लग गई। आगजनी की घटना में चार बकरियों की मौत हो गई और पांच बकरियां बुरी तरह झुलस गई हैं। इसके अलावा चार बोरा गेहूं, बल्ली, पटरा आदि भी चल गया है। आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नही हो सकी है। सूचना मिलते ही मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाईं पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। बरहज तहसील के हल्का लेखपाल विजय आर्यन मौके पर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments