Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआज ही के दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गई...

आज ही के दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी: प्रांत प्रचारक सुभाष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मल्टीपरपज हाल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में सोमवार को नूतन वर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष भाई साहब ने कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक आज ही के दिन हुआ था ।इसके साथ ही भारत के कई महापुरुषों का आज ही के दिन जन्म हुआ था। आज का दिन पौराणिक एवं ऐतिहासिक रूप से बड़ा ही महत्वपूर्ण है। आज का दिन हमें आपस में मिलजुल के रहना सिखाता है ,आज का दिन हमें समरसता सिखाता है, हमारी यात्रा पूरे विश्व के कल्याण के लिए है। हम भारत में ही नहीं पूरे विश्व में रामराज्य की संकल्पना को साकार करना चाहते हैं। भारतीय ऋषियों एवं मनीषियों ने बस 12 मास को मिलाकर एक वर्ष की जो संकल्पना दी है वह अपने आप में अनुपम एवम् अद्वितीय है,जिसे पूरा विश्व मानता है। कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र ,विभाग प्रचारक सुशील, बौद्धिक प्रमुख देवरिया राधारमण, जिला कार्यवाह दीपेंद्र, जिला मार्ग प्रमुख अनिल मिश्र ,जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज तिवारी , जिला व्यवस्था प्रमुख नीरज , जिला शारीरिक प्रमुख राज विजय , खंड कार्यवाह नितेश ,रवि प्रकाश , नगर कार्यवाह राजेश, गोपाल, दिनेश, आदित्य नारायण, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सक्सेना, भाजपा देवरिया से राजेश कुमार मिश्रा, अरुण सिंह,अजय शाही, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह,नूतन वर्ष आयोजक समिति से सचिन प्रकाश तिवारी, डॉ विवेक मिश्र, विवेक सिंह, नितिन बरनवाल, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक ,मेडिकल कॉलेज के छात्र एवम् छात्राएं तथा जनपद के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments