Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप चुनाव में 340 मत पाकर इन्द्रमती विजयी

उप चुनाव में 340 मत पाकर इन्द्रमती विजयी

संतकबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेलहरकला ब्लॉक के एक पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना ब्लॉक सभागार में शनिवार सुबह 8:00 बजे से आरम्भ हुई।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई में बीते गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में मतदान हुआ था। जिसमें तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन के बाद खाली हुए सीट पर इन्द्रमती, अनीता एवं रूपम प्रत्याशी रही। मतगणना में पूर्व प्रधान सुनील कन्नौजिया की पत्नी इन्द्रमती को लोहरौली ठकुराई की जनता ने अपना क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना।
पर्यवेक्षक दुर्गेश मिश्रा के देखरेख में जब मतगणना आरम्भ हुई तो धीरे-धीरे मतगणना के बाद इन्द्रमती के पक्ष में मतदाताओं का रुझान देखने को मिला। अंततः 67 वोटों से उन्हें विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशी इन्द्रमती को 340 वोट, रूपम को 273 वोट एवं अनीता को 214 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में इन्द्रमती के सिर पर विजेता का ताज सजा।
मतगणना मेंहदावल तहसील के नायब तहसीलदार हरेराम यादव और सीओ राजीव कुमार यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, सीओ राजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार हरेराम यादव और थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments