

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मगहर महोत्सव-20023 का भव्य उद्घाटन जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंगलवार को फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिले के विधायकगण अंकुर राज तिवारी, अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान और मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व डीएम प्रेम रंजन सिंह ने महोत्सव उद्घाटन के पूर्व संत कबीरदास की समाधि और मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने तीन दिवसीय मगहर महोत्सव का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा संत कबीर के विचारों को पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार करने का महोत्सव एक अच्छा माध्यम है। उन्होनें कबीर चौरा परिपरिसर में गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए प्रयास कर और बजट आवंटित कराने की बात कही।
समारोह को विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व गणेश चौहान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।
मगहर महोत्सव 2023 में सभी विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर सभी शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। महोत्सव में विभागीय जोन, कमर्शियल जोन, फ़ूड जोन, बच्चों के लिए झूले आदि दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।

More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस