Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेवेंकटेश रापेल्ली को उत्कृष्ट चित्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया आया

वेंकटेश रापेल्ली को उत्कृष्ट चित्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया आया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी के वाड़ा तालुका गोवर्धन इंजीनियरिंग कॉलेज गालथरे में, आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र राज्य सोनाक्षी कला सेवा संस्था की तरफ से, भिवंडी के प्रसिद्ध चित्रकार वेंकटेश रापेल्ली को ह,भ,स, डॉक्टर कैलाश महाराज निचीते, के हाथों उत्कृष्ट चित्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भिवंडी के रहने वाले बैंकटेश रापेल्ली को, उत्कृष्ट चित्रकार पुरस्कार से सम्मान करने वाली संस्था, सोनाक्षी कला सेवा संस्था महाराष्ट्र राज्य द्वारा ऐसे ही कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं, तथा लोगों के हौसले को बढ़ाने के लिए पुरस्कृत भी किया जाता है इस पुरस्कार समारोह के दौरान “तिरंगा” फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले प्रलय नाथ गोंडा स्वामी, अभिनेता दीपक शिर्के, वारकरी तत्वज्ञान विद्यापीठ पाषाणे शाहपुर के कुल गुरु डॉ कैलाश महाराज निचीते, बहुउद्देशीय संस्था भिवंडी के अध्यक्ष संदीप गणपत कांबले, जिला परिषद काला अन गांव के मुख्य अध्यापक कवि माधव गुरव सर, पतसंस्था वाणा, संचालक राजू महाले के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनाक्षी कला सेवा संस्था महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटिल श्रद्धा पडवल के अलावा संस्था के पदाधिकारिओं, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments