Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना के मोहम्मदपुर के पास शनिवार की देर रात हुयी, हिमांशु सिंह उर्फ़ विट्टू सिंह हत्या मामले में पुलिस ने रविवार की रात्रि दबिश देते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वही एक आरोपी फरार चल रहा है। फरार आरोपी की गिरफतारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश जारी है।
बताते चले की कोपागंज थाना के लैरो दोनवार निवासी हिमांशु सिंह उर्फ़ विट्टू सिंह, को शनिवार की देर शाम करीब 6 बजे उसके 6 दोस्तों ने उसे कोपागंज थाना के मुहम्मदपुर गांव में बुलाया था,लेकिन इसके बाद करीब एक घंटे बाद बिट्टू के परिजनों को सूचना मिली कि, बिट्टू करिमाबाद में घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन घायल युवक को लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही शुरू की, ततपश्चात मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लेते हुए छानबीन में जुट गई।मृतक की माँ संगीता सिंह के द्वारा नौ लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर पर, पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर, दबिश देते हुए विजय कुमार पुत्र शम्भूनाथ,धर्मेन्द्र राजभर पुत्र रामबचन राजभर, करन सोनकर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, शिवकुमार पुत्र प्रभुनाथ चैहान, मनीष चैहान पुत्र अशोक चैहान, प्रदीप राजभर पुत्र अरविंद राजभर, सोनू राजभर पुत्र शैलेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी पंकज कुमार फरार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments