Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: पुलिस ने आमजन से किया संवाद, 255 व्यक्ति...

मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: पुलिस ने आमजन से किया संवाद, 255 व्यक्ति व 155 वाहन चेक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।अभियान का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए जनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण किया तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को सशक्त किया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान चोरी के वाहनों की धरपकड़, तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।पुलिस द्वारा जनसामान्य को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया, जिस पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।अभियान के तहत जनपद के कुल 13 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 255 व्यक्तियों एवं 155 वाहनों की जांच की गई। जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments