![](https://rkpnewsup.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221201-WA0012-1024x768.jpg)
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जय नगर, नम्बर-2 पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी के द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया।
विद्यालय पर उपस्थित अभिभावक एसएमसी सदस्यों, ए एन एम, लेखपाल एवं गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि, शासन के मंशा के अनुरूप सत्र 2022-23 के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 21 के अंतर्गत, विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाना है। इसमे 11 सदस्य अभिभावक एवं 4 सदस्य एएनएम, लेखपाल, स्थानीय प्राधिकारी द्वारा चुने एक सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिव होंगे कुल पंद्रह सदस्यीय टीम होगी
जिसमें सर्व सम्मति से अवधेश मालवीय, अध्यक्ष एवं सीमा देवी उपाध्यक्ष चुनी गई ।
सदस्यों के क्रम में ममता देवी, पिंकी देवी, रूबी देवी, जया देवी, आनंद कुमार, मुन्ना प्रसाद, आरती देवी, इंदु देवी, सविता देवी को सर्व सम्मति से चुना गया।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता देवी, शकुंतला देवी, सुमन देवी, कुसुम सिंह, सुनील कुमार, राजन कुमार, अभिनय सिंह, आशा यादव, आशा देवी, अर्चना त्रिपाठी,मंजू देवी, खुशहाली देवी, माला देवी,चंपा देवी, मनोरमा देवी आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
More Stories
पीडीए लड़ेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई- डॉ० विवेक पटेल
बच्चों को विशेष सुरक्षा व सहायता का अधिकार- एडीजे
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को नमन