Sunday, December 21, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकालाजार नियंत्रण को लेकर केंद्र की टीम का दौरा, जिला–ब्लॉक के अभिलेखों...

कालाजार नियंत्रण को लेकर केंद्र की टीम का दौरा, जिला–ब्लॉक के अभिलेखों का गहन निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।कालाजार उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम—डॉ. रजत रंजन और डॉ. मोबेसीर—ने गुरुवार को देवरिया जनपद में जिला मलेरिया कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा का गहन निरीक्षण किया। टीम ने कालाजार उन्मूलन अभियान से जुड़ी सभी रिपोर्टों, अभिलेखों और दस्तावेजों को अत्यंत सावधानी से परखा।

निरीक्षण की शुरुआत जिला मलेरिया कार्यालय से हुई, जहाँ टीम ने जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। जिले में कालाजार प्रभावित गाँवों की स्थिति, मरीजों की पहचान, इलाज की उपलब्धता तथा किए जा रहे फॉगिंग और सर्विलांस कार्यों की पूरी जानकारी टीम को दी गई। विशेषज्ञों ने जिला स्तरीय अभिलेखों की सटीकता और अद्यतन स्थिति की विशेष समीक्षा की।

इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुँची। यहाँ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने टीम को कालाजार उपचार प्रोटोकॉल, मरीजों की संख्या, उनके स्वास्थ्य सुधार के प्रयास तथा दवा उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। टीम ने कालाजार से पीड़ित मरीजों की सूची देखी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रोगियों को दिए जा रहे सहयोग एवं घर–घर निगरानी प्रणाली के बारे में विस्तृत चर्चा की।

अंत में टीम ने सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता से मुलाकात की और जिले में कालाजार उन्मूलन से संबंधित तैयारियों व दस्तावेजीकरण की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी भार्गव, सहायक मलेरिया अधिकारी हस्मतुल्ला खान, बीपीएम सुबोध, तथा डब्ल्यूएचओ, सीफार और पाथ संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारत सरकार का यह निरीक्षण कालाजार उन्मूलन अभियान को और मजबूत करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments