Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकासः इशरत परवीन फारूकी

शिक्षा से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकासः इशरत परवीन फारूकी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारूकी द्वारा शनिवार को राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बच्चों का हाल-चाल जाना
उन्होंने निरंतर मेन्यू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया तथा शिक्षण हेतु उचित व्यवस्था, साफ-सफाई एंव मौसम के अनुसार बच्चों को कपड़े उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
सचिव के द्वारा बाल गृह के बच्चों के शिक्षण कक्ष का निरीक्षण करते हुये कहा गया कि शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। उनके द्वारा बच्चो के पठन -पाठन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गयी।
इस दौरान बाल गृह के अरमान, छोटु, गनेश, आकाश, राजू, साहिल, नीरज के द्वारा बनाये गये चित्रकला कों विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। बच्चो के द्वारा बनाये गये चित्रकला में राष्ट्र प्रेम की भावना को शिक्षा के माध्यम से जागृत करने के लिए बाल गृह के शिक्षको को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान राजकीय बाल गृह के अधीक्षक यशोदानन्द, सहयोगी कर्मचारी सुरक्षाकर्मी इत्यादि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments