October 22, 2024

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

पुराने रंजिश में चली गोली में ग्राम प्रधान के भाई समेत अन्य हुए घायलों की हालत है गंभीर

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

गत शुक्रवार की सुबह को दिन के करीब आठ बजे के आस पास में देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्री रामपुर थाना क्षेत्र के गौतमा ग्राम पंचायत में चली गोली में ग्राम प्रधान के भाई हुए हैं गंभीर रूप से घायल जबकि वहीं अन्य के भी घायल होने की खबर है। मामला पुराने रंजिश का बताया जा रहा है। एवं गोली काण्ड के आरोपी को गांव के पूर्व प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। मुख्य आरोपीयों में रुद्र प्रताप यादव, मारकंडेय यादव, उदय प्रताप यादव, शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक गत शुक्रवार की सुबह को दिन के करीब आठ बजे के आस पास में देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्री रामपुर थाना क्षेत्र के गौतमा ग्राम पंचायत में पुराने रंजिश में चली गोली काण्ड में ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा उम्र करीब 48 वर्ष के 58 वर्षीय भाई कृपा शंकर पुत्र सरजू सिंह पर हुए हमले में उनके गंभीर रूप से जख्मी होने जबकि अन्य के भी घायल होने की खबर है। वहीं गांव में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा कर घर आते समय हमले का यह मामला पुराने रंजिश का बताया जा रहा है।गोली काण्ड के आरोपी गांव के पूर्व प्रधान का बेटा बताया गया है। मुख्य आरोपीयों में रुद्र प्रताप यादव, मारकंडेय यादव, उदय प्रताप यादव आदि को शामिल होना बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।