सुरक्षा के कड़े इंतजाम 8 नाव व 4 गोताखोर तैनात -श्वेता जायसवाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप छठ घाटों की तैयारियो का जायजा लेते हुए प्रेस वार्ता की।वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर गौरा घाट, श्री राम घाट, सीता घाट,आरती घाट, जनानी घाट, जहाज घाट, भूसी घाट, केवटलियाँ घाट बालू छप्पर पोखरा, अकटईया जलाशय , लवरछी सहित कुल 20 घाटो एवं 6 जलाशयों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था पूरी कर ली गईं है। सभी घाटों की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गईं है।भक्तगणो की सुरक्षा को लेकर 8 नाव व 4 गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी घाटों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि नदी में मगरमच्छ देखे गए हैं। ऐसी स्थिति में नदी में बैरिकेडिंग कराई जाएगी। नपा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि त्योहार के दिन गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।श्वेता जायसवाल ने छठ व्रतियों के पूजा पाठ मे किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की टीम लगातार घाटों पर मौजूद रहेगी। पेयजल और पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर संतोष ग़हमरी, सरवन, शंभू दयाल भारती, राजन पाठक,नथुनी मद्धेशिया सहित नगर एवं समूह की महिलाएं एवं नपा कर्मचारी मौजूद रहे ।